फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग 18-54-11

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बक्शा (जौनपुर)। नौपेड़वा बाजार स्थित राजाराम पब्लिक स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बदलापुर सहित क्षेत्र के कई विद्यालयों के करीब एक सौ बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता बैंक आफ बड़ौदा के 110 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हुई। प्रतियोगिता के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

बदलापुर शाखा के प्रबन्धक प्रांजल जायसवाल ने बताया कि यह आयोजन बड़ौदा अनुभूति कार्यक्त्रस्म के अंर्तगत सम्पन्न कराया गया। जिससे बच्चों की प्रतिभा में निखार आ सके तथा उनमें प्रतियोगिता की भावना का विकास हो सकें। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में बैंक की भूमिका पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व विद्यालय के प्रबन्धक प्रमोद जायसवाल तथा प्रधानाचार्य रमाकान्त तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता प्राइमरी, जूनियर व माध्यमिक स्तर पर सम्पन्न करायी गई। प्रतिभागियों ने पर्यावरण सरंक्षण, प्रदूषण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सहित सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों को विभिन्न रंगों के माध्यम से उकेरा। प्रतियोगिता में उप प्रधानाचार्य रेनू सिंह, रीता विश्वकर्मा, विजय कुमार उपाध्याय, साधना त्रिपाठी, सुमन गुप्ता ने सहयोग किया। विद्यालय की निदेशक पारुल जायसवाल ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें