जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर हुई बैठक में लखनऊ में शिक्षकों पर हुए लाठी चार्ज की निंदा की। शिक्षक नेताओं ने कहा कि शान्तिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे वित्तविहीन शिक्षकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करके तानाशाही का परिचय दिया है।
संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि संघ शिक्षकों के साथ है। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई को लखनऊ में आयोजित राज्य परिषद की बैठक में अपनी लंबित मांगों को लेकर व्यापक रणनीति बनाया जाएगा। प्रदेश मंत्री डा. राकेश सिंह ने कहा कि शान्तिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे शिक्षक साथियों पर लाठी चार्ज कर पुलिस प्रशासन ने बर्बरता का परिचय दिया है। संघ के जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, जिलामंत्री सुधाकर सिंह ने घटना की निंदा की। बैठक में डा. प्रमोद श्रीवास्तव, शशि प्रकाश मिश्र, दयाशंकर यादव, सतीश सिंह आदि उपस्थित रहे।
उधर, वित्तविहीन शिक्षक संघ ने काली पट्टी बांधकर सरकारी की नीतियों का विरोध किया। वित्तविहीन शिक्षक अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर सुबह स्कूल पहुंचे। प्रधानाचार्य महासभा के प्रदेश प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह के नेतृत्व में भदेवरा स्थित स्वामी विवेकानन्द सरस्वती इण्टर कालेज में बैठक बैठक कर शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पारित किया। इस मौके पर मौर्य, श्यामधर मिश्र, सुरेन्द्र दूबे सहित भारी संख्या में शिक्षक मौजूद थे। संचालन शरद कुमार सिंह ने किया।
माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन गुट के जिलाध्यक्ष धर्मेद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक कर घटना की निंदा की। सदस्यता के लिए कई विद्यालयों का संपर्क किया। इस मौके पर नीरज कुमार, सुरेश कुमार, राजेश, राम सूरत वर्मा. अनिल यादव आदि मौजूद थे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचरी संघ के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर शिक्षकों पर हुए लाठी चार्ज की निंदा की। इस मौके पर सुनील कुमार विश्वकर्मा, प्रशांत कुमार, प्रेम प्रकाश, दीपनारायण आदि मौजूद थे।