फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 समितियों पर लगी पीओएस बनी है शो पीस 17-39-30

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में मात्र 40 साधन सहकारी समितियों पर ही प्वाइंट आफ सेल मशीन से किसानों को उर्वरक का वितरण किया जा रहा है। जबकि रजिस्ट्रेशन नहीं होने से 23 साधन सहकारी समितियों पर लगे प्वाइंट आफ सेल मशीन काम नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा 102 साधन सहकारी समितियों व एक भी प्राइवेट उर्वरक दूकानों पर पीओएस मशीन नहीं लग सका है।
विज्ञापन

कंपनियों द्वारा उर्वरक के अनुदान की चोरी नहीं किया जा सके। इसके लिए सरकार द्वारा जिले साधन सहकारी समितियों व प्राईवेट उर्वरक की दूकानों पर प्वाइंटआफ सेल मशीन द्वारा किसानों को उर्वरक देने का फरमान जारी किया गया। इस मशीन से किसान जितना उर्वरक लेगा। उतनी मात्रा में सब्सिडी प्रदायकर्ता कंपनी को दी जाएगी। साथ ही कंपनियाें द्वारा उर्वरक का प्रयोग अन्य कार्यों में किए जाने पर सरकार द्वारा सब्सिडी नहीं दिया जाएगा। जिसके क्रम में साधन सहकारी समितियों व प्राइवेट उर्वरक की दूकानों पर मशीन लगाने के लिए सचिवों व दूकान स्वामियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। लेकिन अभी तक अधिकांश साधन सहकारी समितियों व किसी भी प्राइवेट दूकानों पर प्वाइंट आफ सेल नहीं लगाया गया है। जिले में कुल 208 साधन सहकारी समितियां है। जिसमें से 43 समितयां निष्क्रिय हैं। जबकि 165 समितियां सक्रिय हैं। इसमें से मात्र 63 साधन सहकारी समितियों पर प्वाइंटआफ सेल मशीन लगाई गई है। जिसमें से 40 समितियों पर मशीन द्वारा किसानों को उर्वरक वितरित किया जा रहा है। वहीं जिले में स्थित कुल 650 प्राइवेट उर्वरक की दूकानों पर प्वाइंट आफ सेल मशीन नहीं लग पाई है।
इनसेट:
पीओएस मशीन के कार्य करने के तरीके
जौनपुर(ब्यूरो)। पीओएस मशीन में पहले किसानों का आधार नंबर फीड किया जाता है। इसके बाद किसान जितना उर्वरक लेगा उसे मशीन में अंकित करने के साथ ही अंगूठा लगाता है। इसके बाद मशीन से पर्ची निकलती है। जिस पर उर्वरक का मूल्य व मात्रा अंकित रहती है। जिसका किसानों को भुगतान करना होता है।
विज्ञापन

कोट:
शासन से जैसे-जैसे पीओएस मशीन आ रही है। वैसे-वैसे मशीन लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिले में 63 मशीन आई है। जिसे साधन सहकारी समितियों पर लगाया गया है।
विज्ञापन

अमित कुमार चौबे
जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें