फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के लिए जरूरी है हुनर 19-48-47

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सिद्दीकपुर स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी दयाराम ने कहा कि हाथ में गुण होने से युवा कभी भी रोजगार से वंचित नहीं हो सकता। युवा के हाथ में गुण है तो अच्छी अच्छी कम्पनी रोजगार देने के लिए बाध्य होगी। युवाओं को अपने प्रतिभा का परिचय अवश्य देना चाहिए। अगर युवा अपने प्रतिभा का परिचय दिया तो रोजगार हाथ में होगा। देश को भी आगे कर सकता है। विशिष्ठ अतिथि चेयरमैन आईएमसी त्रिभुवन सिंंह ने कहा कि महिलाओं को अपने प्रतिभा का विकास करना चाहिए। अब महिला पुरूष में कोई अन्तर नहीं है। महिलाओं को अपने हुनर को दिखाना चाहिए। महिला अपने हुनर के बल पर अपने जीवन को शार्थक बना सकती है। महिला सिलाई कड़ाई कटिंग ट्रेडो में अपने कैरियर की तलाश करनी चाहिए। प्रधानाचार्य शिव बालक राम ने कहा कि युवाओं को शिक्षा और प्रतिक्षण में भाग लेकर अपने जीवन को शार्थक बना सकता है। इस मौके पर कर्मचारी संघ उध्यक्ष सभाजीत यादव, बीबी सिंह, आरके सिंह, सुनील मौर्या, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें