विवादों के निस्तारण के लिए शनिवार को थाना परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से कुल 50 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें जमीनी विवाद के प्रार्थना पत्र सबसे अधिक थे। इसमें से मौके पर 15 का निस्तारण किया गया।
मछलीशहर : कोतवाली परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 6 शिकायतें आईं। इसमें से एक का निस्तारण किया गया है। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित हैं।
सिंगरामऊ : संपूर्ण समाधान दिवस में कुल छह प्रार्थना पत्र आए। इसमें से मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह तथा नायब तहसीलदार विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में शिकायतों का निस्तारण किया गया।
मडियाहूं : कोतवाली परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें राजस्व के कुल चार मामले आए। इनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
सभी के निस्तारण के लिए पुलिस तथा राजस्व टीमों का गठन कर दिया गया है। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक विजय प्रकाश पांडेय, जयप्रकाश, ओम प्रकाश मौजूद रहे।
महराजगंज : थाना परिसर में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय और तहसीलदार राकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 5 मामले आए। सभी का मौके पर निस्तारण किया गया। बिझवट निवासी श्याम नरायन का भूमि विवाद का मामला था। जिसका निस्तारण थानाध्यक्ष कानूनगो मौके पर जाकर किए।
शाहगंज : कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान की अध्यक्षता में कुल 5 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर एक का निस्तारण किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह आदि रहे।
मल्हनी : सरायख्वाजा थाने पर शनिवार उप जिला अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 24 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से पांच का समाधान कराया गया।