माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर संचालित इंटर की प्रायोगिक परीक्षा कराने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के 663 कॉलेजों की विषयवार परीक्षाएं कराई जानी है। छात्र फाइल और चार्ट बनाने में जुटे हैं।
इंटर की प्रैक्टिकल की परीक्षाएं दो चरण में कराई जाएंगी। पहले चरण में परीक्षाएं 23 जनवरी से 31 जनवरी तक और दूसरे चरण की परीक्षाएं एक से आठ फरवरी तक कराने के लिए बोर्ड ने कार्यकारी जारी किया है। वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के सात जनपदों की परीक्षाएं फरवरी में कराई जाएंगी। प्रैक्टिकल वाले विषय के छात्र थ्योरी के साथ ही प्रैक्टिकल की तैयारी में जुटे हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत शिक्षक प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं। खासकर विज्ञान वर्ग के छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर काफी दबाव में हैं। शिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. अलमदार नजर ने बताया कि थ्योरी के साथ ही प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। नगर पालिका इंटर कालेज के प्रधानचार्य डॉ. रमेश सिंह, बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रधानचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नासिर खान का कहना है कि प्रैक्टिकल परीक्षा की तैयारी भी शुरू करा दी गई है।