फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता पाए जाने पर कोटे की दुकान सील 19-02-13

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। विकास खंड के कूसा गांव में राशन वितरण की शिकायत पर जांच करने पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक ने कोटे की दूकान पर स्टाक कम पाए जाने पर दूकान को सील करते हुए रिपोर्ट जिलापूर्ति अधिकारी को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कूसा गांव के आनन्द दुबे, सतीश सिंह, राकेश, राजनारायण ने डीएम के यहां शिकायत किया था कि गांव का कोटेदार कार्ड धारकों को राशन न देकर
ण्ण्कालाबाजारी कर देता है। शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए डीएम सर्वज्ञ राम मिश्रा ने जांच के लिए आपूर्ति निरीक्षक सुधांशु त्रिपाठी जांच करने गांव में गए थे। जांच में उन्हें स्टाक काफी कम मिला। जिस पर उन्होंने खाद्यान्न रखे कमरे को शील करते हुए रिपोर्ट डीएम को सौंप दिया। ग्रामीणों की माने तो 70 क्ंिवटल खाद्यान मौके से कम मिला। आपूर्ति निरीक्षक सुधांशु त्रिपाठी ने बताया कि खाद्यान्न कम मिला है, कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को सौंप दिया गया है। उधर कटवार में भी खाद्यान्न का स्टॉक कम होने व वितरण की शिकायत पर रविवार को जांच करने पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय को भी दूकान पर कम स्टाक मिला। जिस पर उन्होंने कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दिया। यहां ग्रामीणों ने आपूर्ति निरीक्षक से शिकायत किया था कि कोटेदार खाद्यान्न वितरित न कर बेच देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें