फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रोका सड़क का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। क्षेत्र के शेषपुर गांव में मानक की अनदेखी कर बनाई जा रही सड़क को ग्रामीणों ने रोक दिया। आरोप लगाया कि मानक की अनदेखी कर ठेकेदार सड़क का निर्माण करा रहा है। इसकी सूचना एसडीएम शाहगंज को दे दी गई है। सरपतहां क्षेत्र के शेषपुर गांव में पीडब्लूडी द्वारा आठ सौ मीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ठीकेदार ने भस्सी की जगह मिट्टी डालकर काम कराया जा रहा है। भस्सी की जगह मिट्टी का प्रयोग होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और सड़क का निर्माण कार्य रोक किया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी शाहगंज से किया है। गांव के लोगों का कहना है कि ठीकेदार को निर्माण कार्य रोकने के लिए निर्देश दिया जाए। उपजिलाधिकारी जेएन सचान ने बताया कि इसकी जांच करायी जाएगी। इस दौरान विक्त्रस्म सिंह, सोनू सिह, गोलू सिह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें