फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बेटे से मिली तो गले लगाकर रो पड़ी मां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र में लावारिश मिला मूक बघिर बालक शुक्रवार को अपने परिजनों को मिल गया। अखबार में छपी खबर और बालक की तस्वीर देख कर परिजन यहां पहुंचे थे। बेटे से मिलते ही मां पुष्पा देवी उसे गले लगाकर रो पड़ी।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र के महारानी पश्चिम गांव निवासी भारतलाल मौर्या ने बताया कि परिवार के लोग सोमवार को चौकियां धाम दर्शन करने गए थे। पुत्र कृष्ण(8) मूकबघिर है। उसे भीड़ में खोने के डर से उसे घर पर ही छोड़ दिया गया था। परिवार के लोग जब घर से दर्शन के लिए निकल गए तो पीछे से कृष्ण भी बिना किसी को बताए घर से निकल दिया। उसकी खोजबीन की जा रही थी। अखबार में छपी खबर और बालक की तस्वीर देख कर बक्शा थाने आए तो उनका खोया बेटा मिल गया। बालक सोमवार को ही नौपेड़वा से जौनपुर जा रहे आटो रिक्शा में सवार हो गया था। चालक ने जब जौनपुर में सवारी उतारा तो बालक नीचे नहीं उतरा। पता चला कि वहां उसका कोई वारिश भी नहीं। हैरान होकर आटो चालक उसे लेकर बक्शा थाने पहुंचा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बाल कल्याण समिति को बालक को सौंप दिया था जहां से देखभाल के लिए उसे वाराणसी भेज दिया गया था। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि समिति ने आवश्यक लिखापढ़ी के बाद बालक को उसके परिजनों को सौंप दिया। बालक की मां पुष्पा ने बताया कि कृष्ण पांच भाइयों और एक बहन में तीसरे नम्बर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें