फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.... ऐसे तो हादसे का शिकार हो जाएंगे सैकड़ों लोग 17-09-59

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सात मंजिला सिटी टावर में आग की घटनाओं से निपटने का कोई इंतजाम नही है। अगर कहीं कोई हादसा हुआ तो सैकड़ों लोगों की जान चली जाएगी।
विज्ञापन

वैसे तो शहर में किसी होटल, बहुमंजिली इमारतों में फायर सिस्टम नही लगाया गया है। लेकिन शहर की सबसे ऊंची इमारत सिटी टावर की स्थिति और ही खराब है। इसमें न तो कोई लिफ्ट है और न ही चारों तरफ से भागने का कोई रास्त। जो रास्ते हैं भी वह संकरे हैं। बिल्ंिडग में कई लोगों ने एसी लगा रखा है। ऐसे में कहीं आग जनी की घटना हुई तो लोगों की जान जा सकती है। आग से बचने के कोई उपाय न तो बिल्डिंग मालिक ने किया है और नही दुकानदार और कार्यालय खोलने वाले लोगों ने। जबकि नियम है कि 15 मीटर से ऊंचे भवन में फायर ब्रिगेड की एनओसी आवश्यक है। ऐसा नही होने पर भवन अवैध माना जाएगा। लेकिन सिटी टावर बिना किसी एनओसी के सात मंजिला बनकर तैयार हो गया और उसमें दुकानें भी खुल गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने नोटिस दिया लेकिन इसका कोई असर नही हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राम प्रकाश राय ने बताया कि सिटी टावर की बिल्डिंग बिना एनओसी के बनी है। इसमें फायर सिस्टम का कोई इंतजाम नही है। नोटिस दिया गया है। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें