जौनपुर। अजादारी काउंसिल कार्यालय हुसैनिया नकी फाटक में अजादारी काउंसिल के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद हसन की अध्यक्षता में हुई बैठक मक्का सउदी अरब में हुए हमले की निंदा की। सैयद मोहम्मद हसन ने कहा कि खान काबा मक्का पर हमला करने का कृत्सित प्रयास असल में इस्लाम पर हमला है। ऐसा करने वाले कदापि मुसलमान नहीं हो सकते। प्रवक्ता असलम नकवी, मिर्जा जावेद सुल्तान, शाहीद हुसैन रिजवी गुड्डू, तहसीन अब्बास सोनी, इसरार हुसैन एडवोकेट, एम एम हीरा, तालिब रजा शकील एडवोकेट, नासिर रजा, जाफर अब्बास, अलमदार, दानिश, मिर्जा, ने घटना की निंदा की।