खुटहन (ब्यूरो)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गभिरन बाजार के पास इजदीपुर सलहदीपुर के प्राचीन शिव मंदिर के विवाद को सुलझाने के लिए एसडीएम शाहगंज व सीओ शनिवार को मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के साथ बैठक कर मामलें में सुलह समझौता करा दिया।
खुटहन जौनपुर मार्ग पर स्थित शिव मंदिर दो बीघे भू भाग में स्थित है। मंदिर पर तैनात महंथ भोलामुनि उर्फ रामू ने लगभग पांच माह पूर्व मंदिर के नाम सात लोगों की ट्रस्ट बनाकर उसका रजिस्ट्रेशन करा लिए। इसकी भनक जब ग्रामीणों को लगी तो वे उसका विरोध करने लगे। गाँव के छोटेलाल यादव ने भी मंदिर के नाम दूसरी ट्रस्ट बनाकर खुद का दावा प्रस्तुत कर दिया। मामले को लेकर महंथ जी बीते बुधवार को कई साधुओ संग डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर एसडीएम ने शनिवार को पुलिस फोर्स की मौजूदगी मे मंदिर पर ही दोनों पक्षों के बीच घंटों चली पंचायत के बाद मामले का समाधान निकाल लिया।