फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन को सफल बनाने के लिए किया जनसम्पर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मानदेय समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलित वित्तविहीन शिक्षक संघ 28 दिसंबर को वाराणसी में पीएमओ कार्यालय का घेराव करेगा। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए गुरुवार को वित्तविहीन शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मंगरूराम मौर्य समेत अन्य पदाधिकारियों ने कई विद्यालयों में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठ के प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव की अगुवाई में वित्तविहीन शिक्षक शुक्रवार को वाराणसी स्थित पीएमओ कार्यालय का घेराव करेंगे। यहां अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री से भी मिलकर समस्या से अवगत कराएंगे। जिलाध्यक्ष मंगरू राम मौर्य, जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव, तहसील प्रभारी बदलापुर आनंद पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष रविकांत दुबे के साथ बदलापुर में निवेदन यात्रा निकाली। इस दौरान तहसील क्षेत्र के विभिन्न वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों से संपर्क कर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। जिला महामंत्री विजयनाथ यादव, राम प्रसाद यादव, सदर तहसील के प्रभारी लालचंद विश्वकर्मा के साथ केराकत और मुफ्तीगंज इलाके के वित्तविहीन विद्यालयों में जाकर शिक्षकों से संपर्ककर आंदोलन में भाग लेने की अपील की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जौनपुर से एक हजार से अधिक शिक्षक वाराणसी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें