फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडबेज बस का संचालन कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। सुलतान जिले की सीमा से सटे लोगों को जिला मुख्यालय तक यात्रा करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रुस्तमपुर गांव निवासी समाज सेविका प्रिया पांडेय ने परिवहन मंत्रालय को पत्र लिखकर विभिन्न रूटों से तीन बसों के संचालन की मांग की है। उन्होंने कहा कि आवागमन के साधनों से क्षेत्र के विकास का पता चलता है। लेकिन जनपद के पश्चिमी छोर से यात्रा करना बेहद कठिन हो गया है। क्षेत्र के गायत्री नगर बाजार से डिहिया फतेहगढ़ मार्ग से होते हुए पट्टी नरेंद्रपुर से शाहगंज को जाने वाली बस एवं गायत्रीनगर से डिहिया-फतेहगढ़ मार्ग से खुटहन होते हुए जिला मुख्यालय को जाने के लिए बस तथा पं दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज रुस्तमपुर से चलकर पिलकिछा-बदलापुर होते हुए जिला मुख्यालय को जाने वाली बसों के संचालन की मांग की। इस संबंध में विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक केशरी नन्दन चौधरी से दूरभाष पर हुई बातचीत में बताया कि डिपो में अभी 25 चालकों की कमी है। कुंभ मेले के बाद उपरांत उक्त रूटों पर प्राथमिकता के आधार पर बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें