फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया बिल जमा करने की बढ़ी तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में ओटीएस योजना के तहत रजिस्ट्रेश कराने वाले बिजली बकाएदारों को बकाया बिल जमा करने की तिथि बढ़ गई है। वे चार अप्रैल तक अपना बकाया बिजली बिल को जमा कर सकते हैं। जिले में उक्त योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वाले साढ़े तीन हजार बकाएदारों द्वारा अपना बकाया बिजली बिल को जमा नहीं किया गया है। इनके यहां लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपया बिजली बिल का बकाया है।
अधीक्षण अभियंता एके मिश्रा ने बताया कि सरकार द्वारा बिजली बकाया बिलों को जमा कराने के लिए ओटीएस योजना का संचालन किया गया है। जिसके तहत बिजली बकादारों को बकाया जमा करने के लिए 100 फीसदी सरचार्ज (ब्याज) माफ करने का प्राविधान है। जिसके तहत लगभग कुल 48 हजार बिजली बकाएदारों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था जिनको 31 मार्च तक बकाया बिल जमा करने की छूट दी गई थी। इस दौरान रजिस्ट्रेशन कराने वाले मात्र 44 हजार 500 बकाएदारों ने अपना बकाया बिल जमा किया है। शेष साढ़े तीन हजार बकाएदार अपना बकाया बिल नहीं जमा कर सके हैं। जिससे बिजली विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन कराने वाले बकाएदारों को बकाया बिल जमा करने के लिए तिथि बढ़ा दी गई है। ये बकाएदार चार अप्रैल तक अपना बिल जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकाया बिल जमा करने के लिए किया प्रेरित
बक्शा। बक्शा विद्युत विभाग के जेई अमर प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि बिजली बिल उपभोक्ता जो सरचार्ज का लाभ प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं वे चार अप्रैल तक अपना बकाया बिल जमा कर सकते हैं। उन्होंने बक्शा, चुरावनपुर, सुजियामऊ आदि गांवों में भ्रमण कर ओटीएस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वाले बकाएदारों को इसकी जानकारी देते हुए बकाया बिल जमा करने को प्रेरित किया।।उन्होंने कहा कि समय बीत जाने पर उपभोक्ता का रजिस्ट्रेशन शुल्क जब्त हो जाएगा। फिर कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें