फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर विधानसभा में एक-एक बनेगा सखी पोलिंग बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अब हर विधानसभा में एक-एक बूथ महिलाओं के नाम से होगा। इन बूथों का नाम सखी पोलिंग बूथ दिया गया है। इन बूथों पर मतदान कराने से लेकर सुरक्षा तक की सारी जिम्मेदारी महिला कर्मचारी ही निभाएंगे। सभी एसडीएम को ऐसे बूथ की व्यवस्था करने को कहा है। इसमें दो दिन के अंदर उक्त बूथों का चयन कर रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन

मतदान के मामले में महिलाएं पीछे हैं। पिछले चुनावों में महिलाओं का वोट प्रतिशत कम था। उनकी संख्या बूथों पर बढ़ाने के लिए प्रशासन ने नई तरकीब निकाली है। महिला मतदाताओं का प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर विधानसभा में एक-एक सखी पोलिंग बूथ बनाने का निर्देश दिया है। जिस पर महिला मतदान कार्मिक व महिला सुरक्षाकर्मी को तैनात करने का आदेश जारी किया गया है। साथ ही महिलाओं वाले ही बूथ को सखी पोलिंग बूथ के रुप में बनाने का निर्देश दिया है। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद जिले में ऐसे बूथों के चयन का कार्य एसडीएम द्वारा शुरु कर दिया गया है। बता दें जिले में कुल नौ विधानसभा हैं। इसमें केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मड़ियाहूं, मछलीशहर, सदर, मुगराबादशाहपुर, जफराबाद व मल्हनी विधानसभा है।

चुनाव आयोग ने हर विधानसभा में एक-एक सखी पोलिंग बूथ बनाने का फरमान जारी किया है। इसके लिए सभी एसडीएम को महिला वोटरों वाले बूथों का चयन करने का निर्देश दे दिया गया है। उनको बूथों का चयन कर दो दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है।-आरपी मिश्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें