फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ात के अंधेरे में वाहनों से होती है जबरन वसली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मडिय़ाहूं। स्थानीय कस्बे में वाराणसी रोड पर रेलवे क्रासिंग बाईपास पर रात के अंधेरे में चार पहिया वाहनों से वसूली की जा रही है। वसूली के बदले में उन्हें ट्रैफिक कंट्रोल की पर्ची पकड़ा दी जाती है और वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर एण्ड डार्क आई का स्टीकर लगा दिया जाता है। बड़े वाहनों से तीन सौ और छोटे वाहनों से दो सौ रुपये वसूल किए जा रहे हैं। रुपया न देने पर वाहन को थाने में बंद करने की धमकी भी दी जाती है। मडिय़ाहूं बाईपास पर अवैध वसूली का यह खेल पिछले एक सप्ताह से चल रहा है। वसूली करने वालों की संख्या आठ से दस की होती है और उनके साथ दो होमगार्ड की वर्दी में रहते हैं। जबकि ट्रैफिक के जिम्मेदार अधिकारी इस बात से अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन

मडिय़ाहूं कस्बे में वाराणसी रोड पर स्थित रेलवे क्रासिंग बाईपास पर रात में करीब 11 बजे के आस पास 8 से 10 की संख्या में युवक पहुंचते हैं। उनके साथ दो होमगार्ड की वर्दी में होते हैं। इधर से गुजरने वाले हर बड़े व छोटे वाहनों को रोककर उसपर रेडियम रिफ्लेक्टर एण्ड डार्क आई का स्टीकर लगाया जाता है। इसके एवज में छोटी गाड़ियों से दो सौ और बड़ी गाड़ियों से तीन सौ रुपये वसूल किए जाते हैं। अगर कोई इसे गैर कानूनी बताता है तो वाहन को थाने में बंद करने की चेतावनी भी दी जाती है। मजबूर होकर वाहन चालक रुपये देकर रसीद ले लेते हैं। रसीद के नाम पर उन्हें ट्रैफिक कंट्रोल की पर्ची पकड़ा दी जाती है। यह सिलसिला रात एक से दो बजे तक चलता है। इसी रूट से रात में मिर्जापुर और सोनभद्र से गिट्टी व बालू लेकर बड़ी संख्या में ट्रक गुजरते हैं। इस संबंध में प्रभारी क्षेत्राधिकारी का कहना है कि वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर एंड डार्क आई का स्टीकर लगाए जाने का कोई आदेश उनके संज्ञान में नहीं है। जबकि प्रभारी निरीक्षक संजीव मिश्रा का कहना है कि रात में सूचना मिली थी कि बाईपास पर वाहनों पर स्टीकर लगाकर वसूली की जा रही है। लेकिन सिपाही भेजा तो वहां कोई नहीं मिला। इस संबंध में यातायात निरीक्षक विजय प्रताप सिंह का कहना है कि वाहनों पर स्टीकर लगाने का कोई आदेश उन्हें नहीं मिला है। अगर वसूली हो रही है तो गलत है। संबंधित इलाके की पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें