फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याएं नहीं सुलझी तो 21 जनवरी से होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने कहा कि आगरा में 22 व 23 दिसंबर को आयोजित संघ के प्रांतीय अधिवेशन में शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा। अधिवेश में उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने शिक्षकों के साथ उनके समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष व शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह के साथ हुई वार्ता में उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षकों की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने कहा कि यदि 20 जनवरी तक संघ की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 21 जनवरी को शिक्षा निदेशालय का शिक्षक घेराव करने को बाध्य होंगे। प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि संगठन आठ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन के लिए तैयार है। सेवा नियमावली, मानदेय, कैशलेश चिकित्सा सुविधा आदि के लिए संघर्ष जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो शिक्षक मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे। प्रांतीय मंत्री डा. राकेश सिंह ने कहा कि शिक्षक आंदोनल में सहयोग के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें