फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने विधानसभा में उठाई किसानों की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। क्षेत्र के बक्खोपुर गांव स्थित सोनौरा पंप कैनाल के मरम्मत और किसानों की समस्या को क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने विधानसभा में उठाया। विभाग के मंत्री बजट का रोना रो रहे हैं। इस बात का खुलासा विधायक रमेश चंद्र मिश्र द्वारा नियम 51 के तहत विधानसभा में उठाए गए सवाल के जबाब में मंत्री ने स्वयं किया है। उन्होंने सवाल के जबाब में बताया है कि पंप नहर के बिद्युत एवं यांत्रिक उपकरण अत्यन्त पुराने हो चुके हैं। पंप नहर के नहर के जीर्णशीर्ण ब्रिकलाइनिंग का जीर्णोद्धार, विद्युत एवं यांत्रिक उपकरणों को बदले जाने की परियोजना गठित कर शासकीय स्वीकृति बजट उपलब्धता के उपरान्त कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। विधानसभा के सदस्य विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए 19 दिसम्बर को विधानसभा सत्र में सोनौरा पंप कैनाल की मरम्मत कराए जाने के लिए सवाल उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें