फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 दिनों में बसों से आ चुके है 12 हजार प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में 18 दिन में रोडवेज बसों से 12 हजार 198 प्रवासी श्रमिक जिले में आ चुके हैं। यह ऐसे श्रमिक हैं, जो दूसरे जिले में ट्रेनों में उतरे थे और वहां से उनको रोडवेज बस से जिले में भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी दया राम ने बताया कि एक मई से लेेकर 18 मई तक ऐसे प्रवासी श्रमिक रोडवेज बसों से जिले में आए हैं, जो दूसरे जनपदों में ट्रेनों से उतरे थे। सबसे अधिक 17 मई को प्रवासी श्रमिक आए हैं। एक मई को महज 19 प्रवासी श्रमिक आए थे। इसके बाद तीन मई को 478,चार मई को 21, पांच मई को 138, छह मई को 215, सात मई को 530, आठ मई को 1248,नौ मई को 1060, 10 मई को 589, 11 मई को 1340, 12 मई को 510, 13 मई को 887,14 मई को 825,15 मई को 862, 16 मई को 577,17 मई को 2110 व 18 मई को 580 प्रवासी श्रमिक आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें