जौनपुर। होली पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम जौनपुर रोडवेज डिपो से 12 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों का संचालन 15 मार्च से शुरू होगा। यह बसें लखनऊ, कानपुर और दिल्ली के लिए चलेंगी।
जौनपुर रोडवेज डिपो से कुल 82 बसों का संचालन किया जाता है। इन बसों का संचालन कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर और मिर्जापुर के लिए किया जाता है, लेकिन होली पर्व पर गंतव्य तक पहुंचने में लोगों को दिक्कत न हो, इसके मद्देनजर जौनपुर रोडवेज डिपो से कुल 12 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। वाराणसी व आजमगढ़ रूट पर चलने वाली कुछ बसों को और रोडवेज डिपो में हाल्ट करने वाली बसों को अतिरिक्त के रूप में लगाया गया है, जो लखनऊ, कानपुर व दिल्ली के लिए चलेंगी। कारण इन स्थानों से काफी संख्या में परदेशी होली मनाने अपने घर आते हैं, जिसके मद्देनजर इन अतिरिक्त बसों का संचालन यहां करने का निर्णय लिया गया है। इन बसों को संचालन 15 मार्च से शुरू होगा, जो 23 मार्च तक जारी रहेगा।
वाराणसी व आजमगढ़ रूट पर चलने वाली और रोडवेज डिपो में हाल्ट करने वाली बसों को अतिरिक्त के रूप में लगाया गया है। इस दौरान कुल 12 बसों को अतिरिक्त के रूप में लगाया गया है, जिनका संचालन 15 मार्च से लखनऊ, कानपुर व दिल्ली के लिए होगा, जो इन स्थानों में लिए 23 मार्च तक चलेंगी। - विजय प्रकाश श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज