जौनपुर। श्री दुर्गा पूूजा महासमिति, जेसीआई और कसौधन समाज ने अलग-अलग स्थानों पर होली मिलन समारोह आयोजित किया, जिसमें एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी गई। वक्ताओं ने कहा कि होली धार्मिक उत्सव है।
श्री दुर्गा पूजा महासमिति का होली मिलन समारोह विसर्जन घाट पर आयोजित हुआ, जिसमें नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू और ज्ञान प्रकाश सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ आल्हा सम्राट फौजदार सिंह व उनकी टीम की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सलमान शेख एंड टीम ने आकर्षण झांकी प्रस्तुत कर वृंदावन की होली को ताजा कर दिया। इस मौके पर सूर्य प्रकाश जायसवाल, शोभनाथ आर्य, विंध्याचल सिंह, संतोष सिंह, अध्यक्ष मोती लाल यादव, महासचिव मनीष देव, शशांक सिंह रानू, राधेकृष्ण ओझा, उमेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, घनश्याम साहू, विजय सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन अवनींद्र तिवारी ने किया।
कसौधन वैश्य समाज का होली मिलन समारोह श्री गोसाई जी रामलीला मैदान प्रांगण में आयोजित किया गया। संस्थाध्यक्ष रवि प्रकाश कसौधन और इं. राकेश गुप्ता सहायक अभियंता ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संरक्षक उमेश कसौधन, विजय, विनय कसौधन, गोपाल कसौधन, भगवती प्रसाद, डा. श्रीराम कसौधन, जगदीश चंद्र, मनन कसौधन, ओम जी कसौधन ने समाज की ‘सृजन’ नामक पत्रिका का विमोचन कराया। पूर्व अध्यक्ष अभिषेक कसौधन ‘शम्मी’ एवं महासचिव विजय प्रकाश कसौधन को उनके द्वारा संस्था एवं समाज में अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मानित किया गया। स्वच्छ गोमती अभियान के संयोजक गौतम कसौधन एवं अभिताष कसौधन ‘चीनू’ को भी सम्मानित किया गया। महामंत्री हर्षित कसौधन ने आख्या प्रस्तुत किया। संचालन हर्षित कसौधन व आनंद कसौधन ने किया। इस अवसर पर दिनेश कसौधन, उमेश कसौधन, रत्नेश कसौधन, मनीष कसौधन, राजकुमार कसौधन, वैभव कसौधन, प्रहलाद कसौधन, योगेश कसौधन, हरिदर्शन कसौध आदि उपस्थित रहे।
इनसेट=
जेसीआई जौनपुर के होली मिलन समारोह में खूब उड़े गुलाल
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर ने रविवार की रात नगर के एक मैरिज हाल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि जोन 3 के मंडलाध्यक्ष जेसी सुनील कुमार रहे। अध्यक्ष संजय गुप्ता, चेयरपर्सन वंदना गुप्ता ने अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। संजीव पांडेय, पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल व सोनी जायसवाल ने गीत प्रस्तुत किया। मंडल निदेशक आलोक सेठ, अनीता सेठ, पूर्व अध्यक्ष संजय बैंकर, सुधा बैंकर, चंद्रशेखर जायसवाल, पूनम जायसवाल, रत्नेश गुप्ता, नीतू गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष संतोष अग्रहरी ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सचिव गौरव सेठ, जूही वर्मा, कोषाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ, किरन सेठ, नीरज श्रीवास्तव, अमित निगम, रमेश श्रीवास्तव, संजीव जायसवाल, ज्योति जायसवाल, आकाश केसरवानी, सनी सेठ, विशाल अग्रहरी, विशाल तिवारी, शिवेंद्र सिंह, दीपक वाधवा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम निदेशक मनोज अग्रहरि व श्रद्धा अग्रहरी ने आभार व्यक्त किया।