फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र की हुई शुरूआत, बच्चे पहुंचे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। एक अप्रैल से स्कूलों में नया सत्र शुरू हो गया है। पहले दिन स्कूलों में खूब चहलपहल रही। कुछ स्कूलों में हवन-पूजन के साथ नए सत्र की शुरूआत हुई। नया सत्र शुरू होते ही कापी, किताब और ड्रेस के लिए दुकानों पर पर भीड़ रही। पहले दिन स्कूल पहुंचे छात्रों ने खूब मौज मस्ती की। अधिकांश छात्र बिना किताब के ही स्कूल पहुंचे। सरकारी, गैर सरकारी और प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों में काफी उत्साह रहा। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सोमवार से स्कूलों में पठन पाठन शुरू हो गया।
परीक्षा खत्म होने के बाद स्कूल में एक सप्ताह की छुट्टी कर दी गई थी। इसी बीच रिजल्ट तैयार कर उन्हें दे दिया गया। छात्रों को रिजल्ट दे दिया गया था। एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो गया। जिसे लेकर छात्रों में काफी उत्साह रहा। सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या कहीं कम तो कहीं सामान्य रही। प्राथमिक विद्यालय हकारीपुर में सोमवार को छात्रों को अंक पत्र का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक निशा मिश्रा ने बताया कि नए सत्र का पठन पाठन शुरू हो गया है। जफराबाद के अभिनव प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बताया की जूता बीआरसी सिरकोनी पर रखा और किताबें शिया कॉलेज में । अभी वितरण नहीं हुआ है। दो-चार दिन में वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीडी इंटर कॉलेज में नया सत्र आज से
जौनपुर। टीडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कक्षा 10 और 12 की कक्षाओं में पठन पाठन कार्य दो अप्रैल शुरू हो जाएगा। शिक्षकों की बैठक में प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि छात्रों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने पाएगी। समय कोर्स पूरा कराने के लिए पढाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शैक्षिक पंचाग का पूरा अनुपालन कराया जाएगा। नए सत्र में प्रवेश के लिए समिति का गठन किया गया। समिति की निगरानी में छात्रों का दाखिला लिया जाएगा। बैठक में जय सिंह, सुभाष चंद, धर्मेंद्र सिंह, डा. सुनील सिंह, अमरेश राय, रवींद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें