फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहीद सरदार भगत सिंह, राजगरु, सुखदेव व रामकुमार बाघ के 88वें शहादत दिवस पर शनिवार को विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। कहीं कैंडल मार्च निकाला गया तो कहीं शहीदों के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांडजलि दी गई।
विज्ञापन

हिंदुस्तान शोसलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं लक्ष्मी बाई विग्रेड के कैडरों द्वारा शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित क्रांति स्तंभ पर मनाया गया। इस दौरान कैंडिल जलाकर उक्त शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित की गई। अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि स्वतंत्रता के लिए कोहिया से काश्मीर तक और अन्य राष्ट्र में अनगिनत वीरों व विरांगनाओं ने हंस-हंस करी अपनी शहादत दे दी। आजादी के 72 साल बीत जाने के बाद उनके सपने पूरे नहीं हो सके हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का भारत अधूरा है। उसे पूरा करने के लिए शहीदों के उद्देश्य पर चलना आवश्यक है। यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्घांजलि भी होगी। इस अवसर पर डा.धरम सिंह, अजय सिंह, पीसी विश्वकर्मा, नीरज, चंद्रेश मिश्र, फूल कुमारी, उषा देवी, अनिरुद्घ सिंह आदि उपस्थित रहे।
डीडीएस वेलफेयर सोसायटी की संचालिका आरती सिंह के नेतृत्व में शहीद दिवस पर कैंडिल मार्च निकाला गया। कैंडिल मार्च सिपाह स्थित डीडीएस की शाखा रासमण्डल से निकलकर मानिक चौक, शाही किला रोड होते हुए अटाला मस्जिद होते हुए नगर पालिका परिषद के टाउनहाल मैदान में जाकर संगोष्ठी में बदल गया। इस दौरान शिक्षकों, विद्यार्थियों ने शहीद भगत सिंह को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। यहां अंजू निषाद, संदीप यादव, दिलरूबा परवीन, महरूबा परवीन, अंकित जायसवाल, सपन सोनकर, आकाश सिंह, उमनशी, पूजा, साक्षी, प्रतिमा, मुशर्रत, युसुफ, करन, राहुल, रंजन, रवि, उज्जवल, अक्षत, वैभव, रजिया, रानी, रोहित, प्रदुम्न, विशाल, रेणु गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे। आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गनाइजेशन ने शहीद भगत सिंह पार्क में स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर विकास कुमार मौर्य, प्रवीण कुमार शुक्ला, महेंद्र कुमार मौर्य, पूनम, चंदा, विकास , रवी, इंद्रजीत मौर्य, किरन शंकर सिंह, अरुण सिंह, लालप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गुदरीगंज में कम्युनिस्ट नेता उदल यादव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 88वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ताहिरपुर स्थित अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय पर शहीद भगत सिंह सुखदेव व राजगुरु को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए विद्यालय के शिक्षकों व बच्चों ने भारत मा की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रतिज्ञा ली। प्राथमिक शिक्षक संघ के जलिाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा यह देश उन अमर शहीदों का सदैव ऋणी रहेगा जिन्होंने भारत मां की स्मिता की रक्षा के लिए कुर्बानी दी है। यहां शिवम सिंह, मंजू जैसवार दिनेश यादव आदि मौजूद थे।
मडिय़ाहूं प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में स्थित अधिवक्ता बार एशोसिएशन ने सरदार भगत सिंह का पुण्यतिथि और डा.रामनोहर लोहिया का जन्म दिवस मनाया। बार एशोसिएशन अध्यक्ष कंसराज यादव एडवोकेट ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया। यहां रामलखन पटेल, मोहनलाल यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, रामप्यारे यादव, रामू मौर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें