फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी छप्पर जलकर राख ..

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रेमराजपुर गांव में शनिवार को दोपहर आग लगने से एक रिहायशी छप्पर और उसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

गांव निवासी शोभावती देवी दोपहर का भोजन बनाकर बच्चों को खिलाकर किसी काम से बाजार के लिए चल दी। वह थोड़ी दूरी पर पहुंची थी तभी उसकी झोपड़ी में आग लग गई। आस पास के लोगों ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़ पड़े। शोभावती भी अपनी झोपड़ी जलती देख भागते हुए घर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तेज हवा के चलते लोगों को आग बुझाने में परेशानी हुई। जब तक लोग आग बुझा पाते तब तक झोपड़ी और उसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। महिला के पास उसके शरीर पर मौजूद कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा। गांव निवासी अरुण सिंह ने पीड़ित परिवार के लिए कुछ कपड़े ,खाद्यान्न आदि उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें