फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी सशक्तिकरण के लिये एक स्वस्थ नारी का होना आवश्यक: शशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन का शुभारंभ नगर के गुलाबी देवी बालिका इंटरमीडिएट कालेज कन्हईपुर में बालिकाओं को सेनेटरी पैड के इस्तेमाल के प्रति जागरूक करते हुये नि:शुल्क वितरण के साथ किया गया। पालिकाध्यक्ष माया टंडन ने विद्यालय परिसर में संस्था द्वारा लगाए गए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया। इस दौरान नारी सशक्तिकरण के लिए नारी के बेहतर स्वास्थ्य पर पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा नई सोच नई उड़ान पहल के तहत आरंभ किए गए मुहिम का वह पूर्ण समर्थन करती हैं। जिला कार्यक्रम समन्वयक रजनी सिंह ने कहा कि हमें इस अनछुए पहलू पर काफी जागरुकता फैलाना आवश्यक है। राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्य ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिये एक स्वस्थ नारी का होना अत्यन्त आवश्यक है। डा. पूनम तिवारी ने बालिकाओं में नई ऊर्जा का संचार किया। डा. प्रिया पाटिल ने पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई रखने एवं पैड का उपयोग न करने की हानियों के बारे में बताया। संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने फाउंडेशन के उद्देश्यों को बताया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक उदयराज सिंह, सलमान शेख डा. तसनीम फातिमा, महासचिव अंजू पाठक, सचिव श्रद्धा जायसवाल, कोषाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, पिंकी जायसवाल, स्वर्णिमा जायसवाल, तसनीम जैदी, प्रियंका पाण्डेय, पूनम जायसवाल, मिनाज शेख, सुजाता जायसवाल, आकांक्षा द्विवेदी, साधना साहू, लक्ष्मी शर्मा, प्रीति अजय गुप्ता, सीमा साहू, सविता गुप्ता, चेतना साहू, वंदना गुप्ता, एकता गुप्ता, ज्योति जायसवाल, अमित श्रीवास्तव, विद्याधर राय विद्यार्थी, राजेश गुप्ता, उदय सिंह, डा. मिशोरी लाल, अनिल गुप्ता, मो. मुस्तफा, अतुल जायसवाल, राकेश अस्थाना, राज सैनी, विक्रम गुप्ता, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें