मुंगराबादशाहपुर। कस्बा में जाम से छुटकारा दिलाने के लिए बुधवार को नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर के अधिशासी अधिकारी लाल चंद भारती की देखरेख में अतिक्रमण हटवाया गया।
व्यापारियों ने बिना विरोध के ही सड़क पर लटक रहे टीन शेड के खुद ही हटा लिया। अतिक्रममण हटाने के दौरान कस्बा में जाम जैसी स्थिति रही।
पुलिस उपाधीक्षक मछलीशहर बिजय बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय की देख रेख में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर नगर की सड़कों को खाली कराया गया। नगर के लोगों ने बिना किसी विरोध के अपने टीनशेड हटवा दिए। प्रशासन द्वारा तय समय सीमा 19 दिसम्बर की दोपहर 12 बजे के बाद पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
कस्बा में अतिक्रमण हटाने के लिए टीम को आते देखकर कुछ लोगों ने स्वत: ही टीनशेड व सड़क की पटरी पर किए गए अतिक्रमण को खुट हटा लिया। जिससे प्रशासन को किसी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। बता दें कि कस्बा में अतिक्रमण के चलते लंबा जाम लगता है। जिससे घंटों यात्री फंसे रहते हैं। निजी चालकों को सड़क पर आडेतिरछे वाहन नहीं खड़े करने का निर्देश दिया गया।