जौनपुर। दीवानी न्यायालय परिसर के कुछ स्टांप व टिकट विक्रेताओं में उस समय हड़कंप मच गया जब उन्हें पता चला प्रशा सनिक अधिकारी जांच के लिए आ रहे हैं। स्टांप विक्रेता अपनी दुकानें बंद कर मौके से हट गए। जब तक अधिकारी वहां पहुंचे तब तक स्टांप व टिकट बेचने वाले कुछ विक्रेता दुकानें बंद कर फरार हो गए। अधिकारियों ने परिसर का जायजा लिया। उनके जाने के बाद पुन: दुकानें खुल गईं। एक अधिवक्ता द्वारा मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था कि दीवानी न्यायालय में फर्जी स्टांप व टिकट की बिक्री होती है। सूचना पर प्रशासनिक महकमा हरकत में आया। अधिकारी मौके पर भी पहुंचे लेकिन ऐसी कोई बरामदगी नहीं हुई।