फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: धनतेरस पर छह तहसीलों में 115 जमीन की रजिस्ट्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। धनतेरस पर सोना-चांदी और नए सामान की खरीदारी के साथ संपत्ति खरीदने और अपने परिजनों के नाम करने का रुझान भी दिखा। जिले की मछलीशहर, मड़ियाहूं और शाहगंज तहसीलों में कुल 115 रजिस्ट्रियां हुईं। इनमें 65 महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री हुई। शाहगंज तहसील में सबसे ज्यादा 38 रजिस्ट्रियां हुईं, जबकि मछलीशहर में 11 और मड़ियाहूं में 12 रजिस्ट्रियां दर्ज की गईं।
विज्ञापन

मछलीशहर की सब रजिस्ट्रार प्रतिमा ने बताया कि धनतेरस के दिन कुल 11 बैनामे हुए। इनमें सात महिलाओं और चार पुरुषों के नाम संपत्ति का बैनामा कराया गया।
वहीं, मड़ियाहूं के उपनिबंधक राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को कुल 12 रजिस्ट्री के साथ एक दानपत्र और दो वसीयत का पंजीकरण हुआ।
इनमें सात रजिस्ट्रियां महिलाओं के नाम की गईं। शाहगंज के सब रजिस्ट्रार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि धनत्रयोदशी के दिन कुल 38 दस्तावेजों का पंजीकरण हुआ। इनमें 24 विक्रय पत्र, नौ दानपत्र, दो इकरारनामा, एक वसीयत, एक मुख्तारनामा और एक रसीद भरपाई शामिल है।
यहां 15 महिलाओं और 23 पुरुषों ने रजिस्ट्री कराई। तीनों तहसीलों के आंकड़े बताते हैं कि धनतेरस पर संपत्ति के पंजीकरण में महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें