फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग पर ढाई घंटे चक्काजाम, विधायक का भी किया विरोध

विज्ञापन
लोगों को समझाते विधायक रमेश चंद्र मिश्रा। सँवाद
विज्ञापन
खुटहन। तिलवारी गांव निवासी नीरव सिंह उर्फ सेठ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग के लिए शुक्रवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रयागराज-वाया-शाहगंज राजमार्ग पर पिलकिछा पुल के पास चक्काजाम कर दिया। सुबह आठ बजे से करीब साढ़े दस बजे तक चले प्रदर्शन के कारण आवागमन बंद हो गया। सड़क के दोनों ओर करीब दस किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। जाम में स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। जाम की सूचना पर खुटहन, बदलापुर, शाहगंज और खेतासराय थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ शाहगंज प्रतिभा वर्मा ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक कोई उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा नहीं देता, तब तक जाम समाप्त नहीं होगा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा को भी ग्रामीणों के विरोध और धक्कामुक्की का सामना करना पड़ा। बाद में विधायक ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और एसपी सहित अन्य अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया। सीओ शाहगंज ने कहा कि विवेचना में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी में धाराओं का परिवर्तन किया जा सकता है। विधायक और अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने करीब ढाई घंटे बाद चक्काजाम समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें