फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना चार्ज दिए ही सात माह पहले सचिव को कर दिया गया था कार्यमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। शाहगंज ब्लाक में तैनात एक ग्राम पंचायत अधिकारी को सात माह पहले बिना चार्ज दिए ही कार्यमुक्त कर दिया गया है। सचिव ने अब तक ताखा पूरब गांव का चार्ज किसी को नहीं दिया। मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने तत्कालीन डीपीआरओ व सचिव से तत्काल चार्ज देने को कहा है।
विज्ञापन

शाहगंज ब्लाक के ताखापूरब ग्राम पंचायत में वर्ष 2018 में तैनात रहे ग्राम विकास अधिकारी बृजेश कुमार यादव का स्थानांतरण आजमगढ़ जनपद के लिए हो गया था। सीडीओ गौरव वर्मा ने जिला पंचायत राज अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने जुलाई 2018 में कार्य मुक्त कर दिया। मगर सचिव ने अब तक अपने पुराने गांव का चार्ज किसी को नहीं सौंपा। मुख्य विकास अधिकारी ने तत्कालीन डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव व ग्राम पंचायत अधिकारी बृजेश कुमार यादव से दूसरे को चार्ज देने और दस्तावेज मुहैया कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें