मडियाहूं। अपर कमिश्नर अनिल कुमार उपाध्याय ने शनिवार को तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील के कार्यालयों में अफरा तफरी का माहौल रहा। अपर कमिश्नर ने अभिलेखागार में रखी पत्रावलियों को देखा। जिसमें वरासत, भूमि सुधार, पट्टा, जीपीएफ पासबुक, सर्विस बुक को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। लेखपालों की संख्या की भी जानकारी लिया। अभिलेखों के रखरखाव पर संतुष्टि व्यक्त किया। उप जिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय के कोर्ट की पुरानी मुकदमा जो तीन साल से चल रहे हैं उनकी दो-दो पत्रावालियों का अवलोकन करते हुए आर्डर शीट के संबंध में दिशा निर्देश दिया। भवन निर्माण में हो रही देरी पर उन्होंने कहा कि शासन को पत्र लिखकर निार्मण कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। इस दौरान उप जिलाधिकारी मोती लाल यादव, तहसीलदार संतोष सोनकर आदि मौजूद रहे।