फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: महाविद्यालय परिसर में निकला 11 फीट लंबा अजगर, क्षेत्र में दहशत का माहौल

Sat, 26 Apr 2025 07:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

महाविद्यालय परिसर में अजगर दिखने से दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से ये परिसर में घूम रहा था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने इसे काबू किया और नदी के किनारे छोड़ दिया।
 
विज्ञापन
वन विभाग की टीम अजगर को काबू करते हुए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केराकत थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव स्थित एक महाविद्यालय परिसर में शनिवार की दोपहर 11 फीट लंबा अजगर निकलने से लोगों में दहशत का माहौल रहा। अजगर कई दिनों से परिसर में घूम रहा था। प्राचार्य ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। मौके पर वन दरोगा अमित यादव व वन रक्षक आशीष यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


टीम ने अजगर को पकड़ा और उसे गोमती नदी के किनारे छोड़ दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों एवं छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली। वन दरोगा अमित यादव ने बताया कि यह अजगर लगभग 15 वर्ष पुराना है और इसकी लंबाई करीब 11 फीट है। इसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें