जौनपुर। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की ओर से शहर के अहियापुर स्थित मानस चिकित्सालय में आयोजित होली मिलन समारोह में चिकित्सकों ने खूब जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। इस दौरान उन्होंने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।
कार्यक्रम की शुरूआत मानस चिकित्सालय के प्रबंधक डा. वीपी गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नीमा के अध्यक्ष डा. हृदय मोहन केसरवानी ने कहा कि होली आपसी एकता और भाईचारे का त्योहार है। सभी को मिलजुलकर होली का त्यौहार मनाना चाहिए। इस तरह के आयोजन से आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डा. कमर अब्बास ने कहा कि होली के रंग में आपसी सौहार्द मिला होता है। जिसके कारण हर कोई एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई देता है। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि डा.राकेश श्रीवास्तव और संस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कमर अब्बास ने होली को सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बताते हुए जिले को गंगा जमुनी तहजीब के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के कोषाध्यक्ष डा. वीपी गुप्ता ने चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ.अनवर, डा.संध्या सिंह, डा. नीलम गुप्ता, डा. पवन, डा. आशीष मौर्य, डा. शमीम, डा. सुरेश, डा. एसपी साहू , डा. हस्सान , डा. सारिक हसनैन, डा. सुशील श्रीवास्तव, डा. सुधांशु, सोनू अग्रहरि, रमेश कन्नौजिया, रोहित पाल आदि उपस्थित रहे। संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष डा. वीपी गुप्ता ने किया।