जौनपुर। अलग-अलग इलाकों में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बक्शा थाना क्षेत्र के एक ढाबे पर सतना से सीमेंट लेकर आ रहे मथुरा के गोवर्धन रसौटी निवासी सुरेंद्र (24) अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। लाइन बाजार के चांदपुर निवासी संदीप (18) फतेहगंज में किसी वाहन की चपेट में उस समय आ गए जब वह बाइक से अपने घर आ रहे थे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सरायख्वाजा निवासी कलावती अपने मकान के बारजे के नीचे साई थी। जहां उनके ऊपर ईंट गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।