फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर ली उत्पादन की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतहरिया। डायट परिसर में आयोजित विज्ञान और गणित प्रतियोगिता में आविष्कार योजना के तहत चयनित जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक के छात्रों ने बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया के कई फैक्ट्रियों को भ्रमण किया और उत्पादन से जुड़ी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

बीएस डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर आयोजित एक्सपोजर विजिट के तहत छात्रों ने जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुरेश पांडेय के नेतृत्व में सतहरिया (सीडा) स्थिति सीके विरला ग्रुप (चारमीनार) तथा वरुण वेबरेज (पेप्सी उत्पादन) फैक्ट्री का निरीक्षण किया। जनपद स्तर पर आविष्कार योजना के तहत 150 बच्चों का चयन किया गया है। छात्रों को जागरूक करने के लिए विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सतहरिया स्थिति प्राथमिक विद्यालय के सभी बच्चों ने अपने शिक्षकों नीतू तिवारी, रुचि मिश्रा, रेखा पटेल, बीटीसी प्रशिक्षु स्नेहा गुप्ता का स्वागत किया। चारमीनार ग्रुप के एचआर योगेंद्र , अनन्त भारद्वाज , संदीप चौरसिया, कामर्सियल हेड मनोज सिंह व वरुण वेबरेज के एचआर हिमांशु ठाकुर, अंजनी मिश्रा ने जिला समन्वयक सुरेश पांडेय स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मुंगरा बादशाहपुर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष व प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार दूबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें