फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल जल संचयन के लिए लोगों को किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। 98 यूपी एनसीसी बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल परमदीप सिंह सरन के निर्देशन में कैडेटों ने विश्व जल दिवस सप्ताह के अंतिम दिन बुधवार को रैली निकाली। रैली बटालियन मुख्यालय से निकलकर राडवेज कचहरी होते हुए पीलीकोठी परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों को जल का संचयन करने के लिए जागरुक किया।
विज्ञापन

कमांडिंग आफिसर कर्नल परमदीप सिंह सरन ने कहा कि विश्व की बढ़ती आबादी, जल अपव्यय और घटते भूमि जल स्तर से दुनिया प्रभावित हो रही है।अंधाधुंध जंगलो की कटाई तथा पौधरोपण न करने से वर्षा की कमी ने पर्यावरण को प्रभावित किया है। जल की महत्ता को बताते हुए उन्होंने कहा कि हमें अनावश्यक रूप से पानी नहीं बहाना चाहिए। इसके पूर्व कैडेटों ने पीलीकोठी परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सूबेदार सीबी, सूबेदार प्रेम किशोर, बीएचएम एसपी सिंह सहित जेसीओ और एनसीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें