फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 1.62 अरब का रखा जाएगा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक 15 जुलाई को होगी। यह बैठक बजट को लेकर होगी, जिसमें चालू वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसके लिए 1 अरब 62 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

सवा तीन लाख की आबादी वाले नगर पंचायत में 39 वार्ड हैं। जहां पदेन सदस्य को लेकर कुल 44 सभासद हैं। इनमें एक सभासद का निधन हो गया है, जबकि एक जेल में है। वहीं, करीब तीन माह बाद नगर पालिका बोर्ड के बजट को लेकर बैठक फिर 15 जुलाई को प्रस्तावित की गई है।
विभाग से जुड़े लोगों की मानें तो इस बार 1 अरब 62 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसपर मुहर लगाने के लिए सभासदों की बजट बैठक दोपहर दो बजे से बुलाई गई है। इसमें करीब 50 करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन, पेंशन आदि पर खर्च होने हैं, जबिक एक अरब 12 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाने हैं, नगर पालिका प्रशासन इस बजट को नलकूप, नाली, खड़ंचा, इंटर लाकिंग, बिजली, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट आदि पर खर्च करने का निर्णय लिया है। जिसपर आगे की कार्रवाई के लिए बैठक बुलाई गई है। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन का कहना है कि बजट बैठक 1 अरब 62 करोड़ का है, जिसे लेकर 15 जुलाई की दोपहर दो बजे से बैठक होनी है। सहमति बनने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें