फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इटावा की जोया ने वाराणसी की मधु को दी पटकनी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। तहसील क्षेत्र के हरौली गांव के ररुवेश्वर मंदिर परिसर पर विशाल दंगल हुआ। इसमें एक लाख एक हजार की कुश्ती में हाथरस के भारत केसरी हरिकेश ने दिल्ली के अमित को मात दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केशवेंद्र सिंह जूदेव, रवींद्र सिंह ने कुश्ती का शुभारंभ कराया। 15 हजार की कुश्ती बाबा उतराखंड के भगतदास व हरियाणा के बख्तावर के बीच हुई। इसमें भगतदास विजयी हुए। महिला कुश्ती में इटावा की जोया ने वाराणसी की मधु को पटखनी दी। इसी तरह 11 हजार रुपये की कुश्ती हरिद्वार के पहलवान विक्की व हरियाणा के सोनू पहलवान के बीच हुई। इसमें विक्की विजयी रहे।
15 हजार की कुश्ती कानपुर की महिला पहलवान आकांक्षा व रायबरेली की रचना के बीच हुई। इसमें रचना विजयी रहीं। महिला पहलवान वाराणसी की मधु व इटावा के जोया के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें जोया विजयी रहीं। दंगल में महिला पहलवान दिल्ली की सारिका व सुल्तानपुर की आरती का मुकाबला पुरुष पहलवान भिंड के भोला व नोधा के अरुण के बीच हुआ। इसमें महिला पहलवानों ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें