फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बीआरसी की जमीन में नहीं बनेंगी जिला पंचायत की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। जिला पंचायत के ठेकेदार ने गुरुवार को बीआरसी कोंच की जो बाउंड्रीवॉल ध्वस्त कर दी थी। खबर प्रकाशित होने के बाद टूटी बाउंड्रीवॉल को शुक्रवार को फिर से बनाया जा रहा है। जिला पंचायत अब बीआरसी की जमीन पर अपना कब्जा नहीं करेगा।
विज्ञापन


बता दें कि ब्लॉक संसाधन केंद्र कोंच की जमीन पर जिला पंचायत ने बाउंड्रीवॉल तोड़कर कर कब्जा करना शुरू कर दिया था। हालांकि, बेसिक शिक्षा विभाग ने इस ध्वस्तीकरण पर लगातार आपत्ति दर्ज कराई। बावजूद, जिला पंचायत के ठेकेदार ने मनमाने तरीके से बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया था। मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से 18 जुलाई के अंक में खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद जिले के आला अधिकारियों ने पूरे मामले पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए गहराई से इसकी पड़ताल की।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने एसडीएम ज्योति सिंह को निर्देश दिए कि संबंधित ठेकेदार को बुलाकर बाउंड्रीवाल का तत्काल निर्माण कराया जाना सुनिश्चित करें। इसके बाद एसडीएम ने ठेकेदार को बुलवाकर बाउंड्रीवाल बनाने के लिए कहा। अधिकारियों की डांट खाने के बाद जिला पंचायत के ठेकेदार ने जिस तरह से बाउंड्रीवाल तोड़ी थी उसी तरह बनाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें