फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्कूटी फिसली, सिर पर चोट लगने से व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गोपाल गंज में बुधवार शाम स्कूटी फिसलने से उसमें सवार किराना व्यापारी के सिर पर गंभीर चोट आ गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपाल गंज निवासी राहुल गुप्ता (46) बुधवार की शाम जिला अस्पताल में डायलसिस कराने स्कूटी से जा रहे थे। मोहल्ले में उनकी स्कूटी फिसल गई। इससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह राठ रोड पर किराना की दुकान किए थे।
उनके दो बच्चे हैं। व्यापारी की मौत से पत्नी प्रियंका सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अरुण कुमार राय का कहना है कि गिरने से उनकी मौत हुई है। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें