उरई। भारत विकास परिषद उरई शाखा के तत्वावधान में शनिवार को सिटी सेंटर में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों का दबदबा रहा। वरिष्ठ वर्ग में वत्सल पाठक व कार्तिकेय त्रिपाठी और कनिष्ठ वर्ग में सिद्धांत चतुर्वेदी व प्रिंस गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर राजेंद्रनगर, रामजीलाल पांडेय बालिका इंटर कालेज, मॉर्निंग स्टार स्कूल, विनायक एकेडमी, डीएवी इंटर कालेज, बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल, रामश्री पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शांतिनगर व आर्य कन्या इंटर कालेज समेत नौ स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शांतिनगर के वत्सल पाठक व कार्तिकेय त्रिपाठी ने प्रथम, विनायक एकेडमी के अंश गुप्ता व वंश बघेल ने द्वितीय, रामजीलाल पांडेय बालिका विद्यालय की निधि प्रजापति एवं काजल अहिरवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कनिष्ठ वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शांतिनगर के सिद्धांत चतुर्वेदी व प्रिंस गुप्ता ने प्रथम, विनायक एकेडमी के सर्वोच्च दीक्षित व राधिका यादव ने द्वितीय, बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के अनंत त्रिपाठी व रितुराज पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि डीआईओएस भगवत पटेल ने कहा कि भारत को जानो प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में भारत के बारे में जानकारी प्राप्त होती है जो उन्हें अपने भविष्य में आने वाले परीक्षाओं में मदद करती है। समीर गुप्ता ने बच्चों को बेहतर जीवन जीने की कला सिखाई। कार्यक्रम का संचालन राघवेंद्र कनकने ने किया। इस दौरान अजय इटौरिया, लखनलाल, मोहित, रामनरेश, विनय गुप्ता, जीवनराम, गोपालकृष्ण अवस्थी, राजेश निगोतिया, डॉ. शोभित गुप्ता व अश्वनी पुरवार आदि मौजूद रहे।