फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 01 मृतक प्रताप बाल्मीकि।
विज्ञापन


-शादी में शामिल होने के लिए खरूसा गांव जा रहे थे तीनों भाई
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार तीन भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, यहां एक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से भाग गया। चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी प्रताप बाल्मीकि (45) अपने बड़े भाई परमेश्वरी (60) व कल्लू (55) के साथ एक ही बाइक से एट थाना क्षेत्र के खरूसा गांव में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। उनकी बाइक कोंच रोड स्थित मड़ोरा के पास पहुंची तभी उरई की ओर से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। लोगों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां प्रताप बाल्मीकि को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह उरई नगर पालिका में ठेकेदार के अंडर में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें