एट। शराब के लिए पैसे न मिलने पर माता पिता से झगड़ा कर युवक ने कमरे में बंद होकर कमरे में रखी सीढ़ी से गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो युवक को फांसी पर लटकता देख उनके होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया।
एट थाना क्षेत्र की ग्राम जखौली निवासी मंगली वर्मा का 34 वर्षीय पुत्र विक्की उर्फ रामकुमार गुरुवार की देर रात अपने पिता से शराब के लिए पैसे की मांग कर रहा था। पिता ने शराब के लिए पैसे देने से मना किया तो पिता पुत्र में विवाद भी हो गया। इसके बाद युवक कमरे में गया और दरवाजा बंद कर शराब के लिए रुपये मांगता रहा, लेकिन परिजनों ने उसकी बात को नजर अंदाज कर दिया और कुछ देर बाद विक्की ने कमरे में रखी नसैनी (सीढ़ी) पर चढ़कर गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
कमरे से आवाज आना बंद हो गई तो पिता ने अंदर जाकर देखा तो युवक फांसी पर लटका हुआ था। यह देख घर में हड़कंप मच गया चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे एट थाना अध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही पिता का कहना है कि पुत्र शराब का लती था और शराब के लिए रुपये की मांग कर रहा था ना देने की वजह से उसने यह कदम उठाया है। वहीं थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी कहना है कि जांच की जा रही है।