फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में काम न मिलने पर युवक ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। अधेड़ ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण काम न मिलने से आर्थिक तंगी चल रही थी, जिससे वह परेशान था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई आरोप प्रत्यारोप की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खीवाल निवासी रमेश दोहरे (40) पुत्र छदामी अपनी पत्नी की मौत के बाद छह वर्षीय पुत्र के साथ घर में रहता था। अपना व बेटे का पेट भरने के लिए वह मजदूरी करता था, लेकिन लॉकडाउन के चलते कोई काम नहीं मिल रहा था। जिससे वह परेशान था और शुक्रवार रात जब बेटा सो रहा था तो रात में किसी समय छत के कुंडे में गमछा फंसाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह बेटे ने फांसी पर लटके देखा तो रोना शुरू कर दिया।
बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और उसके अन्य परिजनों को जानकारी दी तो कोहराम मच गया। मृतक के भाई लाल सिंह, मंगल सिंह व राजेंद्र बाबू मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित ने शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण काम न मिलने से वह आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहा था। हम भी गरीब है इसलिए कोई सहायता भी नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें