एट। दो बाइकों की भिड़ंत में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
थाना क्षेत्र के वर्ध गांव निवासी राम सिंह (50) पुत्र नृपत अपने साथी भानुप्रताप के साथ बाइक से हरदोई गूजर बैंक जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भानुप्रताप घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मृतक के घर कोहराम मच गया। राम सिंह के पुत्र अवधेश की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। संवाद