फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नदीगांव के ग्राम अर्जुनपुरा के बाहर ट्यूबवेल के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन ने मृतक के ससुरालीजनों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

अर्जुनपुरा निवासी 29 वर्षीय हरिओम काफी समय से पंजाब में रहकर धंधा करता था। बुधवार की रात करीब आठ बजे गांव के बाहर स्थित नलकूप नंबर 10 के पास उसका शव ग्रामीणों पड़ा देखा। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि हरिओम 10 अक्तूबर को पंजाब से लौटकर एमपी, दतिया के बिलेंटी स्थित अपनी ससुराल गया था।
थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। मृतक की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उसके अभी कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें