उरई। साइबर सेल ने युवक से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ठगी गई रकम वापस कराई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर निवासी राम सिंह यादव ने साइबर सेल में शिकायती की थी। बताया कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर कॉल आया था। साइबर ठग ने बातों में फंसाकर बैंक खाते से 96 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।
साइबर टीम ने युवक के समय से शिकायत मिल जाने पर बैंक से संपर्क कर रकम वापस पीड़ित के खाते में ट्रांसफर करवा दी। रुपये पाकर पीड़ित ने टीम की प्रशंसा की। साइबर टीम में उपनिरीक्षक राहुल सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। साइबर ठगी होने पर तत्काल इसकी सूचना 1930, 112 हेल्पलाइन नंबरों पर दी जा सकती है। इससे रकम को समय रहते होल्ड करवाया जा सकता है।