फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गुजरात में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
फोटो - 30 मृतक समर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
सिरसा कलार। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी व्यक्ति की गुजरात के गांधीधाम में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह वहां एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। गुरुवार सुबह परिजनों को उनकी मौत की सूचना मिली। पोस्टमार्टम के बाद रिश्तेदार शव लेकर गांव पहुंचे तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


गोपालपुरा गांव निवासी समर सिंह (45) काम के सिलसिले में गुजरात में रह रहे थे। उनकी अचानक मौत की खबर से पत्नी, माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। समर सिंह छोटे थे और नौकरी के लिए गुजरात में रहते थे। मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें