फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल

Sat, 27 Apr 2024 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां एक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर निवासी हमीद (35) अपनी मां बतूलन (57) को लेकर गुरुवार को बाइक से शादी समारोह में शामिल होने उरई आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक शहर कोतवाली क्षेत्र के इमलिया और बिनौरा के बीच पहुंची तभी सामने से आ रहे बाइक सवार कोंच कोतवाली क्षेत्र के दाड़ी गांव निवासी सुरेंद्र पाल अहिरवार (33) व उसकी पत्नी कविता (30) की बाइकों की आमने-सामने भिंडत हो गई। जिससे सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां हमीद को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि हमीद दुकान पर काम करता था। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें